राजनांदगांव, अगस्त 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशन और एसडीएम श्री अरूण वर्मा के मार्गदर्शन में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को अस्थाई शिविर में ठहराया गया है। राजस्व एवं नगर निगम की टीम द्वारा लगातार सेवाएं दी जा रही हैं। तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता ने बताया कि ग्राम बाकल के प्रभावित 18 परिवारों के 55 सदस्यों को गरम भोजन पैकेट का वितरण किया। उनके साथ राजस्व निरीक्षक श्री हरीश कश्यप, पटवारी ऐश्वर्य मिश्रा थे। नगर निगम क्षेत्र के ग्राम मोहारा, हरदी के प्रभावित परिवारों को भोजन वितरण नायब तहसीलदार चितेश देवांगन, राजस्व निरीक्षक श्री चंद्रहाश भंडारी, पटवारी श्री सनत विश्वास, श्री अनुराग शुक्ला, श्री रणविजय देवांगन एवं नगर निगम की टीम द्वारा शिविर स्थल में जाकर किया गया।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले में एकता दौड़ का हुआ आयोजन
जनप्रतिनिधि,अधिकारी- कर्मचारी, स्कूली बच्चो के साथ विभिन्न संगठनों के लोग दौड़ में हुए शामिलजिला पुलिस बल के जवानों ने बैंड की धुन पर किया मार्च पास्ट कोरबा, अक्टूबर 2022 /जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का […]
रोजगार गारंटी योजना से ग्रामीणों को मिल रहा काम
ज़िले में चल रहे 900 से अधिक कार्यो से स्थाई परिसंपत्तियों का हो रहा निर्माण 54 लाख मानव दिवस रोजगार के साथ 93 करोड़ रुपए से अधिक का हो चुका है मजदूरी भुगतान कवर्धा, 20 मार्च 2023। कबीरधाम जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को रोजगार मिलने का सिलसिला निरंतर […]
सफलता की कहानी “लखपति दीदी“ जानकी नाग की बिहान योजना से आत्मनिर्भरता की ओर उड़ान
महासमुंद, 16 अप्रैल 2025/ sns/- भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु चलाई जा रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना आज कई महिलाओं के जीवन में बदलाव की कहानी लिख रही है। इसी योजना की बदौलत छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम सिरको की जानकी नाग […]