मुंगेली 13 अप्रैल 2022// जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को आयोजित की जायेगी। इसके लिए जिले के तीनों विकासखण्ड मुंगेली, लोरमी और पथरिया में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चातरखार के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए जिले से कुल 6008 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट-https://cbseitms.nic.in/(X(1)S(nhjyd22jjurhffe1tpavz4xe))/AdminCard/AdminCard में जाकर ऑनलाईन फार्म भरते समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर एवं बच्चे की जन्मतिथि अंकित कर प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश पत्र, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि में सुधार हेतु प्रधानपाठक अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र कार्यालय प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में शीघ्र जमा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को नागरिकों ने दिया धन्यवाद
रायपुर 25 जुलाई 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन धरातल पर दिखने लगे हैं जहाँ मात्र एक फोन कॉल पर समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में मोतीनगर के रहवासी आवारा कुत्तो से परेशान थे, नागरिकों ने आवारा कुत्तो से कोई अनहोनी न […]
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने की ग्रामीण औद्योगिक पार्क और एनजीजीबी कार्यक्रम के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा
गोबर खरीदी, खाद निर्माण और बिक्री पर दिया जोरजगदलपुरए 06 मई 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने शनिवार 6 मई को ग्रामीण औद्योगिक पार्क और नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम के तहत बस्तर जिले में संचालित कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन […]
कोविड-19 से संबंधित जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित डॉक्टर, एम्बुलेंस, अस्पताल या अन्य जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क
रायपुर / जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिले में लोगों की सुविधा के लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिन लोगों को कोरोना की जांच, आइसोलेशन कि सुविधा,अस्पताल की सुविधा, एंबुलेंस, डॉक्टर से परामर्श या अन्य चिकित्सा संबंधी जानकारी लेनी […]