मुंगेली 13 अप्रैल 2022// जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को आयोजित की जायेगी। इसके लिए जिले के तीनों विकासखण्ड मुंगेली, लोरमी और पथरिया में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चातरखार के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए जिले से कुल 6008 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट-https://cbseitms.nic.in/(X(1)S(nhjyd22jjurhffe1tpavz4xe))/AdminCard/AdminCard में जाकर ऑनलाईन फार्म भरते समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर एवं बच्चे की जन्मतिथि अंकित कर प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश पत्र, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि में सुधार हेतु प्रधानपाठक अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र कार्यालय प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में शीघ्र जमा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिले के ग्राम पंचायतों में रोज पहुँच रहे है विकसित कृषि संकल्प अभियान के रथ
सुकमा, 10 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिले सुकमा जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 सफलतापूर्वक जारी है, जिसके तहत 8 जून, 2025 को ग्राम पंचायत मुलागुड़ा, बड़ेसेट्टी, तालनार, किकीरपाल, कुन्देद एवं मुकराम में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस […]
डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में आरटीई के तहत चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी
बिलासपुर, 29 जून 2024/sns/-जिला चयन समिति द्वारा डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में आरटीई के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 8 प्रतिशत निःशुल्क शासकीय कोटे से प्रवेश हेतु मंगाये गए आवेदनों मे से पात्र विद्यार्थियों का चयन सूची जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों के प्राचार्याें को निर्देशित किया गया है कि […]
सफलता की कहानी
जनवरी 2025/sns/ अम्बिकापुर के गांधी नगर में रहने वाले दिनेश कंसारी सायकल में घूम-घूम कर बर्तन बेचते हैं। दिनभर गली-मोहल्लों में घूमने के बाद जो आय होती है, यही उनके आजीविका का साधन है। दिनेश कंसारी बताते हैं कि उनके एक पुत्र एवं एक पुत्री है, पुत्र कक्षा आठवीं और पुत्री कक्षा चौथी में पढ़ती […]