बीजापुर 30 मार्च 2022- महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत पंजीकृत जॉबकार्डधारी मजदूरों को 1 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 204 रुपए की दर से मजदूरी मिलेगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार साहू ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम श्रमिकों को नए वित्तीय वर्ष अर्थात 1 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 204 रुपए की दर से मजदूरी मिलेगी। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मनरेगा मजदूरों के लिए यह दर 193 रुपए निर्धारित थी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें 11 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल श्रमिकों हेतु छत्तीसगढ़ के लिए 204 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होंगी।
संबंधित खबरें
शतप्रतिशत मतदान के लिए चलेगा जागरूकता अभियान
कलेक्टर ने ली स्वीप कोर कमेटी की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश मुंगेली, मार्च 2024// लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जायेगा। कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में स्वीप कोर कमेटी के […]
हादसे में पति की मौत के बाद पालनहार बनी छत्तीसगढ़ सरकार
धमतरी 31 मार्च 2022/ जीवन में कई ऐसे भी क्षण आते हैं, जो हंसते-खिलखिलाते परिवारों पर दुःख का पहाड़ टूट जाता है। कमाउ मुखिया की असामयिक मृत्यु हो जाने से पूरा परिवार किस कदर बिखर जाता है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन ऐसे ही प्रतिकूल दौर में कोई पालनहार बनकर सामने आता […]