बीजापुर 30 मार्च 2022- महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत पंजीकृत जॉबकार्डधारी मजदूरों को 1 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 204 रुपए की दर से मजदूरी मिलेगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार साहू ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम श्रमिकों को नए वित्तीय वर्ष अर्थात 1 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 204 रुपए की दर से मजदूरी मिलेगी। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मनरेगा मजदूरों के लिए यह दर 193 रुपए निर्धारित थी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें 11 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल श्रमिकों हेतु छत्तीसगढ़ के लिए 204 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होंगी।
संबंधित खबरें
स्वतंत्रता दिवस : मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस : मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव ने किया ध्वजारोहण रायपुर 15 अगस्त 2025/स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने ध्वजारोहण किया और आयोजित परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों और गणमान्य […]
मोहला विकासखंड के शासकीय स्कूलों में कम्प्यूटर सेट एवं खेल सामग्री क्रय के लिए 50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
मोहला 29 मई 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत मोहला विकासखंड के 25 शासकीय स्कूलों में कम्प्यूटर सेट एवं खेल सामग्री क्रय के लिए 50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।मोहला विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा एवं शेरपार में कम्प्यूटर […]
तुंहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ: वन मंत्री श्री अकबर ने हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर नगर निगम अंतर्गत पौधा के लिए +91-7587011614 पर व्हाट्सअप से कर सकते हैं संपर्क रायपुर, 1जुलाई 2022 छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज ’तंुहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इसका शुभारंभ राजधानी […]