जगदलपुर, 30 मार्च 2022/ जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में गर्मी के दिनों में पेयजल संकट की स्थिति निर्मित होने से बचने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत सभी खराब हैण्डपंपों की मरम्मत के साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से पानी आपूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष श्री मनीराम कश्यप सहित सदस्यगण एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
अगली बार फिर आइयेगा सर, मैं भी….याद करके रखूंगा…
जांजगीर-चांपा, जुलाई 2022/ हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा अच्छा ज्ञान, अच्छी शिक्षा हासिल करें। जिले के कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा भी यहीं चाहते हैं कि स्कूल आने वाले हर विद्यार्थियों को स्कूल में सरकार की मंशानुरूप बेहतर शिक्षा मिले, ताकि वे शिक्षित होकर अपना बेहतर भविष्य का निर्माण भी कर […]
नवपदस्थ कलेक्टर श्री हरिस.एस ने बाढ़ आपदा के मद्देनजर कोंटा क्षेत्र का लिया जायजा
सुकमा , जुलाई 2022/ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री हरिस. एस ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने आज कोंटा क्षेत्र का दौरा किया। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है, शबरी नदी की तट पर बसे कोंटा क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने पर बाढ़ की स्थिति निर्मित होती है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ आपदा […]
छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों के संरक्षण व संवर्धन सहित कृषिकरण को बढ़ावा देते हुए इसे हर्बल राज्य के रूप में दी जाए पहचान: वन मंत्री श्री अकबर
श्री अकबर ने छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की रायपुर, 07 दिसम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों के संरक्षण व संवर्धन सहित इसके कृषिकरण को बढ़ावा देते हुए इसे शीघ्र हर्बल राज्य के रूप में पहचान दी जानी है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर […]