छत्तीसगढ़

नवपदस्थ कलेक्टर श्री हरिस.एस ने बाढ़ आपदा के मद्देनजर कोंटा क्षेत्र का लिया जायजा

सुकमा , जुलाई 2022/ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री हरिस. एस ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने आज कोंटा क्षेत्र का दौरा किया। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है, शबरी नदी की तट पर बसे कोंटा क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने पर बाढ़ की स्थिति निर्मित होती है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ आपदा से बचाव एवं बाढ़ राहत के लिए गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री हरिस.एस ने आज कोंटा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शबरी नदी तट का मुआयना किया और एसडीएम कोंटा श्री बनसिंह नेताम से तैयारियों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कोंटा-आंध्रप्रदेश अंतर्राज्यीय बॉर्डर सहित कोंटा नगर पंचायत के पुरानी बस्ती स्थित कोल्लू तालाब का अवलोकन किया। इस दौरान कोंटा एसडीएम श्री नेताम एवं सीएमओ कोंटा श्री सोरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *