रायपुर 29 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सिख समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से महासमुंद जिले के बसना के समीप स्थित ग्राम-गढ़फुलझर में भव्य तीर्थ स्थान व पर्यटन स्थल निर्माण के संबंध में चर्चा की। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र छाबड़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी अपनी अमरकंटक से जगन्नाथपुरी यात्रा के दौरान ग्राम गढ़फुलझर में 2 दिन ठहरे थे। इस स्थल का श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी सिख धर्म के अनुयायी पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में स्थित धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को देश-दुनिया मे लोग जानें। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी ने अपने जीवनकाल में सर्वाधिक यात्राएं की। उनके मानने वालों में सभी धर्म सम्प्रदाय के लोग शामिल थे। उन्होंने सभी को जोड़कर समाज में व्याप्त आपसी दूरियों को खत्म करने का काम किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को गुरु तेग बहादुर जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र छाबड़ा, विधायक रायपुर उत्तर श्री कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण श्री सुभाष धुप्पड़, सिख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक श्री सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, श्री निरंजन सिंह खनूजा, श्री गुरबख्श सिंह छाबड़ा, श्री इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, श्री गुरमुख सिंह होरा, श्री अमरजीत सिंह चावला सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
जिले के गौठानों में संचालित हो रही है विभिन्न आर्थिक गतिविधियां
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क द्वारा महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा मछली उत्पादन, पैराकुट्टी, वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन व बायोफ्लॅाक्स कार्य कर सशक्त हो रही हैं महिलाएंदुर्ग, मई 2023/ जिले के गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित हो रही है इसी कड़ी में ग्राम पंचायत चंदखुरी के 6 महिला स्व सहायता समूहों […]
कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में किसान जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
जांजगीर-चांपा मार्च, 2022/ कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर, कृषि मौसम विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय किसान जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को विकास खण्ड-पामगढ़ के ग्राम भदरा में किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजकुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष पामगढ़ एवं अध्यक्षता कर रहे डॉ. जी. के. […]
वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
रायपुर, जनवरी 2022/ गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने दुर्ग के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर […]