रायपुर 29 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सिख समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से महासमुंद जिले के बसना के समीप स्थित ग्राम-गढ़फुलझर में भव्य तीर्थ स्थान व पर्यटन स्थल निर्माण के संबंध में चर्चा की। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र छाबड़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी अपनी अमरकंटक से जगन्नाथपुरी यात्रा के दौरान ग्राम गढ़फुलझर में 2 दिन ठहरे थे। इस स्थल का श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी सिख धर्म के अनुयायी पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में स्थित धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को देश-दुनिया मे लोग जानें। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी ने अपने जीवनकाल में सर्वाधिक यात्राएं की। उनके मानने वालों में सभी धर्म सम्प्रदाय के लोग शामिल थे। उन्होंने सभी को जोड़कर समाज में व्याप्त आपसी दूरियों को खत्म करने का काम किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को गुरु तेग बहादुर जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र छाबड़ा, विधायक रायपुर उत्तर श्री कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण श्री सुभाष धुप्पड़, सिख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक श्री सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, श्री निरंजन सिंह खनूजा, श्री गुरबख्श सिंह छाबड़ा, श्री इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, श्री गुरमुख सिंह होरा, श्री अमरजीत सिंह चावला सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
चुनावी पड़ताल, लोकसभा चुनाव-2024
71 दिनों में 133 जनसभाएं, कठोर परिश्रम का पर्याय बने मुख्यमंत्री साय मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी झोंकी ताकत रायपुर। 16 मार्च को लगी आचार संहिता के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान 71 दिनों में 133 सभाओं को संबोधित किया है। इस दौरान वे ओडिशा, मध्यप्रदेश, […]
कोविड से माता-पिता को खो चुके 17 बच्चों को कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लिया गोद
रायगढ़, 10 मार्च 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह की पहल पर जिला प्रशासन ने एक संवेदनशील पहल की है। रायगढ़ जिले के 17 ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड से हो गयी, उनके देख रेख में सहयोग प्रदान करने के लिए कलेक्टर श्री भीम सिंह के साथ सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल व अन्य […]
सामान्य प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियो की उपस्थिति में ईवीएम बदले गये मतदान केन्द्रो के प्रपत्रों की संवीक्षा की
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 18 नवंबर 2023 / विधानसभा क्षेत्र क्रंमाक 24 मरवाही (अनुसूचित जनजाति) के सामान्य प्रेक्षक श्री शांतनु साहा ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मतदान के दौरान जिन मतदान केन्द्रों में ईवीएम एवम वीवीपेट मशीन बदले गये थे और एएसडी मतदान संबंधी तथा विधानसभा के औसत […]