जगदलपुर, 18 फरवरी, 2022/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल द्वारा 25 फरवरी से 04 मार्च 2022 तक जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के कुल पद 550 हेतु चयन किया जाएगा। जिसमें सुरक्षा जवान के 450 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 80 पद एवं भर्ती अधिकारी के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जनपद पंचायत बकावंड में 25 फरवरी 2022 को एवं जनपद पंचायत बस्तर 26 फरवरी 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक सुरक्षा जवान हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, जनपद पंचयात लोहणडीगुड़ा 28 फरवरी 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु योग्यता 12वीं पास उत्तीर्ण, जनपद पंचायत तोकापाल 01 मार्च 2022 प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक भर्ती अधिकारी पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, कम्प्यूटर डिप्लोमा एवं एनसीसी प्रमाण पत्र, जनपद पंचायत बास्तानार में 02 मार्च 2022 एवं जनपद पंचायत दरभा में 03 मार्च 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक एनसीसी ’’सी’’ सर्टिफिकेट योग्यताधारीी आवेदक को प्राथमिकता दिया जाएगा साथ ही लाइवलीहुड काॅलेज आड़ावाल जगदलपुर में 04 मार्च 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक ऊँचाई 168 सेंमी. शैक्षणिक योग्यता 10वीं-12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
जगदलपुर, 23 जनवरी 2025/sns/- जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर द्वारा राष्ट्रीय निगम की विभिन्न योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सफाई कामगार वर्ग के हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित कर आय संवर्धन करने हेतु कम ब्याज दर पर ऋण प्रदाय किया गया है, किंतु अनेक हितग्रहियों द्वारा उक्त वितरित ऋण से पर्याप्त […]
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 मई को
अम्बिकापुर 23 मई 2023/ रोजगार उप संचालक ने बताया है कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 25 मई 2023 दिन गुरूवार प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक छत्तीसगढ़ का पहरेदार साप्ताहिक अखबार एवं कैरियर पांईट अम्बिकापुर सेंटर के श्री राजेन्द्र […]
भैंसमा में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन व जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
आमजनों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभ उठाने हेतु किया गया प्रोत्साहित कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित कर उन्हें विष्णु की पाती का किया गया वितरण विकासखण्ड स्तरों पर भी खण्ड स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन कोरबा दिसंबर 2024/sns/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में सुशासन के एक […]