जगदलपुर, 18 फरवरी, 2022/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल द्वारा 25 फरवरी से 04 मार्च 2022 तक जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के कुल पद 550 हेतु चयन किया जाएगा। जिसमें सुरक्षा जवान के 450 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 80 पद एवं भर्ती अधिकारी के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जनपद पंचायत बकावंड में 25 फरवरी 2022 को एवं जनपद पंचायत बस्तर 26 फरवरी 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक सुरक्षा जवान हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, जनपद पंचयात लोहणडीगुड़ा 28 फरवरी 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु योग्यता 12वीं पास उत्तीर्ण, जनपद पंचायत तोकापाल 01 मार्च 2022 प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक भर्ती अधिकारी पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, कम्प्यूटर डिप्लोमा एवं एनसीसी प्रमाण पत्र, जनपद पंचायत बास्तानार में 02 मार्च 2022 एवं जनपद पंचायत दरभा में 03 मार्च 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक एनसीसी ’’सी’’ सर्टिफिकेट योग्यताधारीी आवेदक को प्राथमिकता दिया जाएगा साथ ही लाइवलीहुड काॅलेज आड़ावाल जगदलपुर में 04 मार्च 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक ऊँचाई 168 सेंमी. शैक्षणिक योग्यता 10वीं-12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
पहले दिन स्कूली बच्चे ग्राम सभा में पारित किए जल और वन संरक्षण के लिए संकल्प, जिसे मुख्यमंत्री ने भी सराहा
जल जगार महा उत्सव में जल सभा पहले दिन स्कूली बच्चे ग्राम सभा में पारित किए जल और वन संरक्षण के लिए संकल्प, जिसे मुख्यमंत्री ने भी सराहा आज कॉलेज के स्टूडेंट्स बने नेता विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री ,नेता प्रतिपक्ष की निभाई भूमिका सदन में मानवीय सभ्यता और संस्कृति में जल की भूमिका, […]
मुख्यमंत्री से धीवर महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
नई मछली पालन नीति के लिए जताया आभार रायपुर, 15 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश धीवर महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ राज्य में नवीन मछली पालन नीति की मंजूरी देने के लिए साल, श्रीफल और गुलदस्ता भेंट […]
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में किया मिलेट कैफे का लोकार्पण
कोदो, कुटकी और रागी से निर्मित इडली, दोसा, उपमा, खीर आदि व्यंजनों का मिलेगा स्वाद रायपुर, 20 जनवरी 2023/कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित ‘‘मिलेट कैफे’’ का लोकार्पण किया। इस मिलेट कैफे में कोदो, कुटकी, रागी तथा अन्य लघु धान्य फसलों से निर्मित विविध व्यंजन-इडली, दोसा, […]