बीजापुर / जनवरी 2022- नोबेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण दौरान जिले में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु किये जा रहे सैम्पल टेस्टींग के दौरान बीजापुर के 1 मरीज की जांच रिर्पोट पाजिटिव पाये जाने के कारण वार्ड क्रमांक 12 नेताजी सुभाष चंद वार्ड (चट्टान पारा का क्षेत्र बीजापुर) के वर्णित 50 मीटर सीमा क्षेत्र को 04 जनवरी 2022 से 17 जनवरी 2022 तक कुल 14 दिवस की अवधि तक के लिए कंटेटमेंट जोन घोषित किया गया है। वर्णित सीमा अर्न्तगत उत्तर दिशा में 50 मीटर में तालाब स्थित है। दक्षिण दिशा 20 मीटर में सीसी सड़क, पूर्व दिशा 20 मीटर से रिक्त भूमी एवं पश्चिम दिशा में मरार समाज का भवन स्थित है। कंटेटमेंट जोन में आगामी 14 दिवस तक उक्त अवधि में प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंचकर सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति की जावेगी। कंटेटमेंट जोन अंन्तर्गत सभी प्रकार के वाहनों को आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त अन्य किसी कारणों से कंटेंटमेंट जोन से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। उक्त क्षेत्र निगरानी हेतु पुलिस पेट्रोलिंग की जायेगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सैम्पल इत्यादि जांच हेतु लिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। प्रभारी अधिकारियों को उक्त कंटेटमेंट जोन में एकल प्रवेश द्वार एवं निकास की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग सेनेटाईजिंग कार्य स्थल में एक्टिव सर्विलांस बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई किट उपलब्ध कराने आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं कानून,पुलिस व्यवस्था कंटेटमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने आवश्यक पुलिस की व्यवस्था उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगें।
संबंधित खबरें
वृहद दिव्यांगता शिविर में 193 दिव्यांगजन हुए लाभांवित
कोरबा फरवरी 2022/कोरबा जिले के दिव्यांगजनों को दिव्यांगता चिकित्सा प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति, पंेशन एवं कृत्रिम उपकरण प्रदाय करने के उद्देश्य से विकासखण्ड मुख्यालय करतला में दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया था। सद्भावना भवन करतला में संयुक्त अंर्तविभागीय समन्वय के साथ वृहद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करतला सहित आस-पास गांव के दिव्यांगजनों […]
जल जीवन मिशन के कार्यों समय सीमा और गुणवत्ता सुनिश्चित करें- कलेक्टर,
जांजगीर चांपा,26 अप्रैल,2022/ कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि जल जीवन मिशन के स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समिति की वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम बैठक कलेक्टर […]
मसाला तैयार कर आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर पूर्णतः प्राकृतिक और मिलावट रहित मसाले से परोस रही सेहत
सुकमा / दिसम्बर 2021/ जिला प्रशासन सुकमा के द्वारा बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं को विविध प्रकार के रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। सुराजी ग्राम योजना अंतर्गत गरवा संवर्धन हेतु निर्मित गौठानों में इन महिला समूहों के द्वारा एक ओर जहाँ गोबर से वर्मी खाद निर्माण के साथ ही मुर्गी पालन, अण्डा […]