बीजापुर / जनवरी 2022- नोबेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण दौरान जिले में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु किये जा रहे सैम्पल टेस्टींग के दौरान बीजापुर के 1 मरीज की जांच रिर्पोट पाजिटिव पाये जाने के कारण वार्ड क्रमांक 12 नेताजी सुभाष चंद वार्ड (चट्टान पारा का क्षेत्र बीजापुर) के वर्णित 50 मीटर सीमा क्षेत्र को 04 जनवरी 2022 से 17 जनवरी 2022 तक कुल 14 दिवस की अवधि तक के लिए कंटेटमेंट जोन घोषित किया गया है। वर्णित सीमा अर्न्तगत उत्तर दिशा में 50 मीटर में तालाब स्थित है। दक्षिण दिशा 20 मीटर में सीसी सड़क, पूर्व दिशा 20 मीटर से रिक्त भूमी एवं पश्चिम दिशा में मरार समाज का भवन स्थित है। कंटेटमेंट जोन में आगामी 14 दिवस तक उक्त अवधि में प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंचकर सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति की जावेगी। कंटेटमेंट जोन अंन्तर्गत सभी प्रकार के वाहनों को आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त अन्य किसी कारणों से कंटेंटमेंट जोन से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। उक्त क्षेत्र निगरानी हेतु पुलिस पेट्रोलिंग की जायेगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सैम्पल इत्यादि जांच हेतु लिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। प्रभारी अधिकारियों को उक्त कंटेटमेंट जोन में एकल प्रवेश द्वार एवं निकास की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग सेनेटाईजिंग कार्य स्थल में एक्टिव सर्विलांस बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई किट उपलब्ध कराने आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं कानून,पुलिस व्यवस्था कंटेटमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने आवश्यक पुलिस की व्यवस्था उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगें।
संबंधित खबरें
ग्राम रेंगाखार खुर्द और मैनपुरी में लगा कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का जनचौपाल
ग्राम मैनपुरी में आदिवासी और साहू समाज के सामुदायिक भवन के लिए 5दृ5 लाख देने की घोषणा की मंत्री श्री अकबर ग्रामीणों की मांग, समस्या और शिकायतों से हुए रूबरू, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश जन चौपाल में ग्रामीणों ने पीडीएस दुकान और मुक्तिधाम की मांग की कवर्धा, मार्च 2023। राज्य शासन के वन, परिवहन, […]
गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के समय में परिवर्तन
आंगनबाड़ी केंद्र 05 अप्रैल से 30 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगेरायपुर, अप्रैल 2023/ प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की अवधि में परिवर्तन किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी […]
रायपुर शहर के तीन च्वाईस सेंटरों पर श्रम अधिकारियों की दबिश
ठेकेदारों का फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने के मामले को लेकर सघन जांचरायपुर, जनवरी 2023/ श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशन में श्रम विभाग के अधिकारियों ने रायपुर शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में संचालित सेंटरों पर आकस्मिक रूप से दबिश देकर कम्प्यूटर सहित अन्य दस्तावेजों की सघन जांच पड़ताल की। साहू कॉम्पलेक्स टिकरापारा, सुन्दर नगर और लिली चौक […]