मुंगेली / दिसम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन मं धान खरीदी का कार्य सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है। जिले में आज सोमवार को शाम 05.30 बजे तक 07 हजार 559 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसे मिलाकर जिले में अब तक 01 लाख 48 हजार 112 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आगामी दिनों में उपार्जन केंद्रो में धान की आवक में और अधिक वृद्धि होगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ सरकार का विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय
विद्यार्थियों को अब प्रतिवर्ष जाति प्रमाण पत्र जारी करने की बजाय एक ही बार जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे विद्यार्थियों को जारी जाति प्रमाण पत्र स्थायी अभिलेख की तरह होंगे
पीएचई के कार्यपालन अभियंता श्री शुक्ला का स्थानांतरण
रायपुर, अगस्त 2022 राज्य शासन द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी परिक्षेत्र रायपुर के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के. शुक्ला को कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड धमतरी में स्थानांतरित किया है। इस आशय का आदेश आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर से जारी किया गया है।
भेंट-मुलाकात : जब बुजुर्ग ने लोक शैली में गीत गाकर की योजनाओं की तारीफ़
मुख्यमंत्री ने ‘मांझी दादा’ के सम्बोधन से दिया धन्यवाद रायपुर, 26 मई 2022/ बस्तर विधानसभा के भैंसगांव ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग अपने स्थान से खड़े हुए और उन्होने मुख्यमंत्री से कहा वो कुछ कहना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने […]