बलौदाबाजार, नवम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सहृदयता से गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी बाम्बे में पढ़ाई करना अब संभव हो पाएगा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा निवासी छात्र योगेश साहू ने जेईई एडवांस की परीक्षा वर्ष 2021 में ऑल इंडिया रैंक (ओबीसी) 241 प्राप्त किया है। उनका दाखिला आईआईटी बाम्बे में हो रहा है। योगेश साहू के पिता श्री गयाराम साहू वाहन चालक हैं। उनकी मासिक आय लगभग 12 हजार रूपए है। योगेश साहू ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। योगेश ने बताया कि आईआईटी बाम्बे की फीस 4-5 लाख रूपए है, कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनका परिवार यह भार वहन करने में सक्षम नहीं है। योगेश ने आईआईटी की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश को पढ़ाई के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। उन्होंने योगेश साहू को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। योगेश साहू ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि सत्र 2018-19 में उन्होंने हाई स्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश साहू को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी और पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने योगेश को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
*जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों को मिले समुचित लाभ: सांसद श्री साव*
दिशा की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की गहन समीक्षाबिलासपुर 12 नवम्बर 2022/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सांसद श्री अरूण साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाओं में प्रगति की गहन समीक्षा की गई। श्री साव ने […]
राजस्व प्रकरणों को निराकृत न करने वाले चार पटवारी हटाये गये
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने जन शिकायतों को लिया गंभीरता से कवर्धा, सितम्बर 2022। तहसील सहसपुर लोहारा में पदस्थ चार पटवारियों को अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब करना भारी पड़ा। उनका पंडरिया तहसील में तबादला कर दिया गया। तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व शिविर में पहंुचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक […]
भाजपा विकास करती है, ठगने का काम करती है कांग्रेस – विष्णु देव साय
आदिवासी और अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों का विकास मोदी जी और भाजपा ने किया बिलासपुर से भाजपा का सांसद बनाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है रायपुर/मस्तूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने आदिवासी एवं अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों के हितों की सदैव चिंता की है। भाजपा की सरकार में अनुसूचित जाति बाहुल्य […]