बलौदाबाजार, नवम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सहृदयता से गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी बाम्बे में पढ़ाई करना अब संभव हो पाएगा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा निवासी छात्र योगेश साहू ने जेईई एडवांस की परीक्षा वर्ष 2021 में ऑल इंडिया रैंक (ओबीसी) 241 प्राप्त किया है। उनका दाखिला आईआईटी बाम्बे में हो रहा है। योगेश साहू के पिता श्री गयाराम साहू वाहन चालक हैं। उनकी मासिक आय लगभग 12 हजार रूपए है। योगेश साहू ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। योगेश ने बताया कि आईआईटी बाम्बे की फीस 4-5 लाख रूपए है, कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनका परिवार यह भार वहन करने में सक्षम नहीं है। योगेश ने आईआईटी की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश को पढ़ाई के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। उन्होंने योगेश साहू को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। योगेश साहू ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि सत्र 2018-19 में उन्होंने हाई स्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश साहू को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी और पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने योगेश को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष : गुलाब कुमार
बदल रही है बैगाओं के जीवन की दशा और दिशा सभी समस्याआें का हल, शिक्षा देगा बेहतर कल शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता की महत्व को समझने लगे है बैगा जनजाति बैगा समाज के अध्यक्ष ने किया अनुभव साझा, कहा – राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव में बैगा समाज की कला, साहित्य, हुनर को संरक्षण, संवर्धन करने […]
जनसंपर्क विभाग द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्र के मानपुर विकासखंड के ग्राम सरोली में लगाई गई विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी
राजनांदगांव/ दिसम्बर 2021। शासन के तीन वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों के निवासियों तक पहुंचाया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले के अंतिम छोर में बसे मानपुर विकासखंड के ग्राम सरोली के हाटाबाजार में विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी […]
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार, स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहे हैं कदम
बस्तर के दूरस्थ अंचलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में आर्थिक स्वावलंबन की बही बयार