बीजापुर , नवम्बर 2021- जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु कुल 14407 किसानों के 33894.0645 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है। किसान पंजीकृत हेतु लंबित आवेदनों एवं तकनीकी सुधार के लिए पंजीयन अवधि 20 नवंबर तक वृद्धि की गई थी। सभी लैम्पस, ग्राम पंचायत कार्यालयों में 20 नवंबर के पश्चात समितियों में धान खरीदी हेतु पंजीकृत किसानों की अंतरिम सूची का प्रकाशन दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए किया गया है। जिसमें बोये गये धान के पंजीकृत रकबे का प्रकाशन किया गया है। यदि किसी किसान को पंजीयन रकबे/जानकारी में किसी भी प्रकार के परिवर्तन/संशोधन हेतु दावा करना हो तो आपत्ति लिखित में लैम्पस कार्यालय/ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय एवं जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय में 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। दावा आपत्ति संबंधी प्राप्त आवेदन का निराकरण 25 नवंबर को सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से संबंधित विभाग द्वारा किया जायेगा। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा, निराकरण पश्चात सभी लैम्पस, कृषि कार्यालयों में 26 नवंबर को समिति में पंजीकृत किसानो की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
संबंधित खबरें
चक्रधर समारोह: 11 सितम्बर को अभिनेत्री श्रीमती मीनाक्षी शेषाद्रि प्रस्तुत करेंगी भरतनाट्य
रायगढ़, 10 सितम्बर 2024/sns/- 39 वां चक्रधर समारोह के पांचवे दिन 11 सितम्बर को मुम्बई की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री श्रीमती मीनाक्षी शेषाद्रि भरतनाट्यम पर प्रस्तुति देंगी। वहीं रायगढ़ की सुश्री सौम्या नामदेव एवं सुश्री दीपमाला सिंह कथक तो सुश्री विधि सेनगुप्ता ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम में जबलपुर की सुश्री अनुष्का सोनी का होगा सितार […]
होली के अवसर पर 8 मार्च 2023 को जिले में शुष्क दिवस घोषित
बीजापुर 03 मार्च 2023- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत वर्ष 2023-24 के लिए देशी-विदेशी मदिरा के फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत 08 मार्च 2023 दिन बुधवार को होली के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके अन्तर्गत जिला बीजापुर के समस्त […]
पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर चांपा, 14 जनवरी 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत पालना केंद्र गौशाला केंद्र क्र 01, गौशाला केंद्र क्र 02, प्रेमनगर केंद्र क्र 02 हेतु पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका 24 जनवरी 2025 तक कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल […]