बीजापुर , नवम्बर 2021- जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु कुल 14407 किसानों के 33894.0645 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है। किसान पंजीकृत हेतु लंबित आवेदनों एवं तकनीकी सुधार के लिए पंजीयन अवधि 20 नवंबर तक वृद्धि की गई थी। सभी लैम्पस, ग्राम पंचायत कार्यालयों में 20 नवंबर के पश्चात समितियों में धान खरीदी हेतु पंजीकृत किसानों की अंतरिम सूची का प्रकाशन दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए किया गया है। जिसमें बोये गये धान के पंजीकृत रकबे का प्रकाशन किया गया है। यदि किसी किसान को पंजीयन रकबे/जानकारी में किसी भी प्रकार के परिवर्तन/संशोधन हेतु दावा करना हो तो आपत्ति लिखित में लैम्पस कार्यालय/ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय एवं जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय में 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। दावा आपत्ति संबंधी प्राप्त आवेदन का निराकरण 25 नवंबर को सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से संबंधित विभाग द्वारा किया जायेगा। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा, निराकरण पश्चात सभी लैम्पस, कृषि कार्यालयों में 26 नवंबर को समिति में पंजीकृत किसानो की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया
रायपुर, 02 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि नारी मुक्ति की प्रणेता रही श्रीमती सावित्री बाई फुले ने रूढ़ि और परम्पराओं की बेड़ियों को तोड़कर पढ़ने और आगे बढ़ने […]
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 02 मई को आयोजित
जगदलपुर, 26 अप्रैल 2023/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में 02 मई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस प्लेसमेंट कैम्प में गार्डियन्स सिक्युरिटी फोर्स हैदराबाद में सिक्युरिटी गार्ड के 400 पद के लिए 10वीं पास युवाओं को सिक्युरिटी सुपरवाईजर 50 पदों […]