रायपुर, 02 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि नारी मुक्ति की प्रणेता रही श्रीमती सावित्री बाई फुले ने रूढ़ि और परम्पराओं की बेड़ियों को तोड़कर पढ़ने और आगे बढ़ने की राह दिखाई। उन्होंने महिला शिक्षा के लिए लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि कई महिलाओं को शिक्षा भी दी। छुआछूत विरोध, स्त्री अधिकारों की लड़ाई एवं शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती फुले का योगदान अविस्मरणीय है। स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
उपभोक्ता हितों के संरक्षण में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकरण द्वारा दिशा-निर्देश
-सर्विस चार्ज के संबंध में आवश्यक निर्देश
विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु दिशा निर्देश जारी
छत्तीसगढ़ तकनीकी संस्थाओं हेतु प्रवेश नियम 2023 पोर्टल पर होंगे उपलब्धरायपुर, अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा राज्य के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। संचालक, तकनीकी शिक्षा संचालनालय श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक संस्थानों, आर्किटेक्चर संस्थानों एवं फॉर्मेसी […]
लोक सेवा गारंटी के तहत आवेदनों के निराकरण में जांजगीर-चांपा जिला पूरे प्रदेश में प्रथम
जिले में लोगों के आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, सीमांकन, बटवारा आदि आवेदनों का तेजी से किया जा रहा निराकरणकलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकरण करने के दिए हैं निर्देश जांजगीर-चांपा, नवंबर 2022 / राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना लोक सेवा गारंटी के तहत […]