मुंगेली , नवम्बर 2021// राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षो के लिए जिले के विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम भालापुर एवं बाॅकी में नये धान खरीदी केंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की है। इन दो नये धान खरीदी केंद्रों को मिलाकर अब जिले में 95 धान खरीदी केंद्र हो जाएंगे। पंजीकृत किसान अब 95 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर अपने धान बेच सकेंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने दो नये धान खरीदी केंद्रों में भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
संबंधित खबरें
पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने की गई चर्चा मुंगेली, दिसंबर 2023// प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के जिले के 41 पी.व्ही.टी.जी. ग्रामों में बेहतर क्रियान्वयन हेतु आज विकासखण्ड मुख्यालय लोरमी के जनपद पंचायत कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित की गई। इस दौरान पी.व्ही.टी.जी ग्रामों में विशेष रूप […]
नवा रायपुर के रिहायशी बसाहटों का सर्वे आज से प्रारंभ
रायपुर 09 फरवरी 2022/ कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर कल 10 फरवरी से नवा रायपुर के रिहायशी बसाहटो के सर्वे का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है । सर्वे हेतु संबंधित पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों का 7 दल गठित किया गया है। जो राजस्व अधिकारियों के निर्देश में सर्वे का कार्य करेंगे […]
पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन 04 दिसम्बर तक
मुंगेली, नवम्बर 2022// पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी ‘‘अब पुरुष निभाएंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखाएंगे अपनी भागीदारी’’ थीम पर 04 दिसम्बर तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। यह पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण मोबिलाईजेशन और दूसरा चरण सेवा प्रदायगी चरण के […]