राजनांदगांव, 25 मार्च 2026/sns/-भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर रविवार 22 मार्च 2026 को राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 140 परीक्षा केन्द्रों में लगभग 2906 परीक्षार्थी हुए।जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि परीक्षा दिलाने के लिए शिक्षार्थियों में उत्साह रहा। उन्होंने बताया कि किसी कारणवश शिक्षा प्राप्त नहीं करने वाले 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शिक्षार्थियों का चिन्हांकन कर स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से अध्ययन-अध्यापन कार्य संपन्न कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षार्थी अपने आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कर परीक्षा केन्द्रों में पहुंचकर परीक्षा दिलाई। परीक्षा के आयोजन के लिए चयनित ग्रामों के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सुविधानुसार परीक्षा केन्द्रों में पहुंचकर शिक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए। ग्राम अंजोरा में मां बेटा ने एक साथ परीक्षा दिलाई। जिला जेल में संचालित उल्लास साक्षरता केन्द्र में 7 निरक्षर बंदीयों ने परीक्षा दिलाई। परीक्षा केन्द्र में परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं मूल्यांकनकर्ता की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों का केन्द्राध्यक्ष पर्यवेक्षक, स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा स्वागत किया गया। स्वयंसेवी शिक्षकों ने परीक्षार्थियों का केन्द्र तक लाने में अपना सहयोग दिया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 मार्च को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में करेंगे
अम्बिकापुर, 20 मार्च 2026/sns/- सरगुजा ओलम्पिक 2026 के संभागस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 से 23 मार्च तक सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 मार्च को स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में तीन दिवसीय खेल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री, […]
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
बिलासपुर, 15 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर दराज से आए सैकड़ों ग्रामीणों की निजी और सामुदायिक समस्याएं इत्मीनान से सुनी और अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन में आए किसानों से चर्चा कर खेती-किसानी के ताजा हालात और खाद-बीज की उपलब्धता के बारे में […]
वन अधिकार प्रकोष्ठ के लिए प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची जारी, 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए दावाआपत्ति
सुकमा, 31 अक्टूबर 2025/sns/-अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर संचालित वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक के पदों पर नियुक्ति के लिए आमंत्रित आवेदनों की जांच पूर्ण कर ली […]

