राजनांदगांव, 25 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम कल्याणपुर थाना डोंगरगढ़ में उत्तमदास चतुर्वेदी के कब्जे से 34 नग पाव देशी मदिरा प्लेन व मसाला कुल मात्रा 6.120 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाही में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ श्री अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षक श्री लालसिंह राजपूत, आरक्षक श्री भोजराज बंजारे शामिल थे। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
संबंधित खबरें
श्रेणी-सी मतदाताओं के लिए एसआईआर कार्य जोरों पर मानपुर क्षेत्र में सत्यापन प्रक्रिया तेज
मोहला, 12 जनवरी 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR) अभियान के अंतर्गत मानपुर क्षेत्र में श्रेणी ‘C’ मतदाताओं के सत्यापन का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। इस श्रेणी में वे मतदाता शामिल हैं, जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज […]
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26किसान सेवक दास ने धान खरीदी केन्द्र रामपुर में बेचा 50 क्विंटल धान
राजनांदगांव, 22 नवम्बर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा धान खरीदी से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और अपने जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र […]
कलेक्टर ने नगरपालिका अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुंगेली, 19 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार आज जिला मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लेने निकले। उन्होंने नगरपालिका मुंगेली अंतर्गत पुष्प वाटिका उद्यान उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य का बोर्ड नहीं लगाए जाने पर उन्होंने मुख्य नगर पालिका और इंजीनियर पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा […]

