दुर्ग, 23 मार्च 2026/sns/-महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब में रिक्त पद जेन्डर विशेषज्ञ की पद पूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा स्क्रूटनी पश्चात परीक्षण कर पात्र/अपात्र की प्रारम्भिक सूची तैयार की गई है। इस सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर किया जा सकता है। संबंधित आवेदकों के द्वारा उपरोक्त सूची अनुसार 06 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन समय शाम 5.30 बजे तक दावा आपत्ति स्वीकार की जाएगी। आवेदक अपनी दावा आपत्ति स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। किसी अन्य माध्यम ई-मेल, कोरियर या कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा आपत्ति मान्य नहीं होगी।
संबंधित खबरें
धान बोनस भुगतान के लंबित मामलों में किसानों को मिली राहत
अम्बिकापुर, 02 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में किसानों द्वारा विक्रय किए गए धान के एवज में देय बोनस राशि का भुगतान किए जाने की प्रक्रिया निरंतर प्रगति पर है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अम्बिकापुर के माध्यम से एनआईसी के द्वारा दिनांक 22 दिसंबर 2023 को किसानों के बचत […]
जरगा रेत खदान की पांच साल के लिए हुई नीलामी
बिलासपुर, 12 नवम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से रेत खदान की नीलामी के लिए 10 अक्टूबर 2025 को रेत खदान आबंटन हेतु ग्राम जरगा, ग्राम पंचायत कोनचरा हेतु एन.आई.टी. जारी किया गया। उक्त निविदा हेतु ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से 04 नवम्बर […]
युक्तियुक्तकरण से बदला नजारा बढ़ी शिक्षा गुणवत्त बच्चों को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षक
मुंगेली, 19 सितम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। युक्तियुक्तकरण के तहत जिले में जिन विद्यालयों में शिक्षक नहीं थे, वहां अब विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, […]

