दुर्ग, 23 मार्च 2026/sns/- भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छ.रा. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करना चाहते है वे भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन पश्चात् रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाईन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित आवेदन छ.ग. रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकतें है। आवेदक को लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व ’रोजगार कार्यालय में पंजीयन’ करवाना अनिवार्य होगा।
संबंधित खबरें
अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने प्रशासन ने कसी कमर
सुकमा, 10 मार्च 2026/sns/- जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसे लेकर कलेक्टर अमित कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि हितग्राहीमूलक योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों […]
सुकमा जिले के प्रवास पर रहेंगे प्रभारी सचिव श्री धावड़े
सुकमा, 29 अगस्त 2025/sns/- सुकमा जिले के प्रभारी सचिव श्री श्याम लाल धावड़े 30 अगस्त को जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में संचालित शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे।प्रभारी सचिव का यह दौरा जिले में तेजी से और गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करने की दिशा में अहम […]
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण
दुर्ग, 11 दिसंबर 2025/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा ने आज जिले के दुर्ग एवं धमधा विकास खण्ड के विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला में पदस्थ कर्मचारियों का विभिन्न तिथियों के लिए दिये गये अवकाश आवेदन उपस्थिति पंजी में दबे पाये गये। उपस्थिति पंजी अवलोकन […]


