बीजापुर, 23 मार्च 2026/sns/-जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया द्वारा छात्रावास व्यवस्था को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि तारलागुड़ा छात्रावास से संबंधित प्रकाशित खबरें भ्रामक, निराधार एवं तथ्यहीन हैं। उन्होंने बताया कि पोटाकेबिन हाई स्कूल छात्रावास तारलागुड़ा में छात्रों को शुद्ध एवं स्वच्छ फिल्टर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है और नियमित रूप से गुणवत्ता की जांच भी की जाती है। छात्रावास में सीट क्षमता 100 होने के बावजूद वर्तमान में लगभग 25 छात्र-छात्राएं ही निवासरत हैं तथा 25 छात्रों का ही राशि आहरण की जाती है और सभी बच्चों के लिए सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन संभव हो रहा है। वहीं 150 सीटर छात्रावास होने की बात को भी विभाग ने गलत बताया है।
शिक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी के लिए अधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा करें।

