दुर्ग, 20 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित इस कार्य के लिए 5.50 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से विकास खण्ड दुर्ग के अंतर्गत ग्राम जंजगिरी में श्रवण देशमुख के घर से लाभु सतनामी के घर तक आबादी पारा में सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य के संपादन के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग को नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
सहायक ग्रेड-03 के रिक्त पद पर सीधी भर्ती हेतु 23 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
महासमुंद, 07 मार्च 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला महासमुंद में सहायक ग्रेड-03 के नियमित एक रिक्त पद पर भर्ती हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। यह भर्ती संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर से प्राप्त अनुमति के आधार पर की जा रही है।कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल […]
धान खरीदी के लिए पंजीकृत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र करें पूर्ण-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी
रायगढ़, 14 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में कृषि अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए पंजीकृत ऐसे किसान जिनका एग्री स्टेक में रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हुआ है, […]
सुकमा में खुरहा-चपका टीकाकरण महा अभियान शुरू
सुकमा, 12 मार्च 2026/sns/-जिले में पशुधन को खुरहा-चपका जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग सुकमा द्वारा खुरहा-चपका टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है। यह सघन टीकाकरण अभियान 15 मार्च 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक जिले भर में संचालित किया जाएगा।कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन […]

