महासमुंद, 19 मार्च 2026/sns/- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जिला प्रकोष्ठ एवं विकासखण्ड के लिए संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसमें विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (संविदा) के दो पद एवं क्षेत्रीय समन्वयक (संविदा) के एक पद शामिल है। संविदा नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के पते पर केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप एवं दिशा निर्देश जिले के वेबसाईट https://mahasamund.gov.in तथा जिला पंचायत के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 525.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/- भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 20.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 58.2 मि.मी. वर्षा तहसील अम्बिकापुर में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 525.5 मि.मी. […]
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासकीय योजनाओं का लाभ- उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
आयुष्मान कार्ड से उपचार के संबंध में अस्पतालों के जांच के दिए निर्देश कवर्धा, 16 जनवरी 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कवर्धा में अधिकारियों की बैठक में कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुँचना चाहिए, यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। […]
मिशन शक्ति अंतर्गत “SANKALP HEW” विशेष10 दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ
अम्बिकापुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- भारत सरकार की कार्ययोजना के अनुरूप, कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे.आर. प्रधान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री बसंत मिंज के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अंतर्गत “SANKALP: HEW” विशेष 10 दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन सरगुजा जिले में किया जा रहा है।इसी क्रम […]

