बिलासपुर, 19 मार्च 2026/sns/- शासकीय आईटीआई कोनी में एक दिवसीय “स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया, जिन्होंने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय द्वारा उद्यमियों को उद्योग स्थापना के प्रत्येक चरण में उपलब्ध सहायता एवं अनुदान संबंधी जानकारी भी दी गई। इसके पश्चात् गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के इन्क्युबेशन सेंटर के सी.ई.ओ. श्री चैतन्य मेहर ने स्टार्टअप के विषय में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रबंधक श्रीमती रेवती लहरे द्वारा औद्योगिक नीति 2024–30 के संबंध में उपस्थित छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आईटीआई कोनी की प्राध्यापक सुश्री संतोषी कौशिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री डी. के तिवारी, समस्त स्टाफ तथा कुल 257 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
नवरात्रि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी बड़ी सौगात, दो महतारी सदन भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण – सांसद श्री विजय बघेल ने प्रतीकात्मक रूप से फीता काटकर भवन का किया उद्घाटन
दुर्ग, 23 सितंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निर्मित 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग जिले को विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। जिले में स्वीकृत 9 महतारी सदनों में से नगपुरा और निकुम स्थित […]
नगर पंचायत पाण्डातराई में निर्धारित स्थान पर चैपाटी संचालन के लिए नोटिस जारी कर दी गई समझाईश दुकान दारों ने जताई सहमति सीएमओं
कवर्धा, 05 जनवरी 2026/sns/- नगर पंचायत पाण्डातराई के वार्ड क्रमांक 05 मुख्य मार्ग पर मार्गों पर लगने वाले ठेले एवं फास्टफूड दुकानों को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से पूर्व में चैपाटी का निर्माण कराया गया था। विगत वर्षों में राष्ट्रीय, राज्य मार्ग के निर्माण कार्य प्रगति पर होने तथा मार्ग की चैड़ाई बढ़ाए जाने के […]
बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रिल
रायगढ़, 20 जून 2025/sns/- नगर सेना रायगढ़ द्वारा प्राकृतिक आपदा बाढ़ से निपटने के लिए स्थानीय केलो डेम रायगढ़ में मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर सेना विभाग रायगढ़ में उपलब्ध बाढ़ बचाव, संसाधन का परीक्षण किया गया। जिले में उपलब्ध 2 नग मोटर बोट का टेस्ट ड्राईव किया गया, जहां उपलब्ध […]

