छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ का किया निरीक्षण

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के शिशु और ईमरजेंसी वार्ड, नर्स रूम तथा सुपोषण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में आये बच्चों से उनको क्या हुआ है, इलाज ठीक से हो रहा है, स्कूल की परीक्षा हुई, आदि बातचीत की। इसके साथ साथ कलेक्टर ने प्रसव के बाद महिला से उनके और नवजात शिशु के स्वस्थता की जानकारी ली। कलेक्टर ने सुपोषण केंद्र में महिलाओं से खानपान, बच्चों के सेहत और सुपोषण में सुधार आदि के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉ कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में इलाज और व्यवस्था की सराहना की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल, सीएमएचओ डॉक्टर एफ आर निराला, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, शिक्षा शर्मा  आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *