बिलासपुर, 16 मार्च 2026/sns/- जिला पंचायत की बैठक 18 मार्च को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी करेंगे। सामान्य सभा की बैठक में कृषि, अंत्यावसायी, जिला व्यापार उद्योग, खादी ग्रामोद्योग एवं खनिज विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य विभाग सहित अन्य संचालित योजनाओं की जानकारी और समीक्षा एवं अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।


