छत्तीसगढ़

आई गॉट कर्मयोगी पर अधिकारी- कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

अम्बिकापुर, 16 मार्च 2026/sns/-  आई गॉट कर्मयोगी पर जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तीन पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में प्रथम पाली में भू-अभिलेख के सर्व तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के
अधिकारी- कर्मचारी तथा द्वितीय पाली में अनुविभाग अम्बिकापुर एवं धौरपुर के सर्व तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, लिपिक, चालक, भृत्य को प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय पाली में अनुविभाग सीतापुर एवं उदयपुर के सर्व तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, लिपिक, चालक, भृत्य को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 इस दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री रहमान ने आईगॉट प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, भूमिका आधारित प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इसमें पंजीयन कराना होगा एवं कार्यशाला के नोडल अधिकारियों के माध्यम से कोर्स करने होंगे। प्रशिक्षण में अधिकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म आधारित शिक्षण प्रणाली, प्रशासनिक सुधार तथा सेवा गुणवत्ता में वृद्धि के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *