दुर्ग, 14 मार्च 2026/sns/- प्रदेश में गौ-धाम योजना का शुभारंभ शनिवार, 14 मार्च 2026 को बिलासपुर जिले के कोनी से होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 मार्च 2026 को गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय कोनी, जिला बिलासपुर में गौ-धाम योजना का शुभारंभ करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के अन्य गौ-धाम में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 1.30 बजे वर्चुअल जुड़कर राज्य के समस्त जिले में गौ-धाम योजना का शुभारंभ करेंगे। दुर्ग जिले में पंजीकृत 04 गौ-धाम क्रमशः उमरपोटी, बासीन, चंदखुरी (सभी दुर्ग विकासखण्ड) और नारधा (विकासखण्ड धमधा) है। दुर्ग जिले में वर्चुअल मोड में शुभारंभ कार्यक्रम ग्राम उपरपोटी गौ-धाम में किया जाएगा। इस दौरान कोनी (बिलासपुर) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम सीधा प्रसारण किया जाएगा। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग दुबे को नोडल अधिकारी और पशुचिकित्सा सेवाएं दुर्ग के उप संचालक श्री डॉ. वसीम शम्स को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य दायित्व सौपे गये हैं। इसके अलावा जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी) एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चिप्स और सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग को भी कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्य सौंपे गये हैं।
संबंधित खबरें
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में जॉब फेयर का आयोजन 18 नवम्बर को
दुर्ग, 15 नवम्बर 2025/sns/- आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जी.ई. रोड पावर हाउस भिलाई में 18 नवम्बर 2025 को कंपनी/उद्योग द्वारा जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई से प्राप्त मार्कशीट, सर्टिफिकेट एवं रिज्यूम के साथ उपस्थित हो सकते हैं।आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई के प्राचार्य श्री टी.के. सातपुते […]
छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को मिले 6800 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, उद्योग और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में 3,000 से ज्यादा रोजगार का खुला रास्ता नई दिल्ली, 25 नवंबर 2025- राजधानी दिल्ली आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम […]
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मड़वा धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा, 03 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज मड़वा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी समितियों में आगामी 7 खरीदी दिवस के जारी टोकन का विवरण संबंधित पटवारी, आरएईओ प्राप्त करेंगे। राजस्व और कृषि विभाग की टीम जारी टोकन में दूसरे और तीसरे […]

