छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सुकमा, 13 मार्च 2026/sns/- जिला प्रशासन के निर्देश पर आज सुकमा में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। कलेक्टर महोदय के निर्देशन एवं खाद्य अधिकारी के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त दल ने कुल 15 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम को 10 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग करते हुए पाया गया। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए कुल 28 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और इस प्रकार की अनियमितताओं पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य उक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, गैस आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित रखना तथा नियमों का सख्ती से पालन कराना है। प्रशासन ने सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से अपील की है कि वे व्यावसायिक उपयोग के लिए केवल अधिकृत कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। इस संयुक्त निरीक्षण दल में सहायक खाद्य अधिकारी श्री जयवर्धन ठाकुर, खाद्य निरीक्षक श्री अरविंद ध्रुव, श्री विजय कुमार, श्री हरिशंकर साहु तथा कार्यालयीन स्टाफ श्री अश्विनी तिवारी, श्री विश्वरंजन और श्री हेमला मंगडू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *