राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 17 मार्च 2026 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में परिश्रम ह्युमन रिसोर्स गुरूग्राम दिल्ली द्वारा मिटर इंस्टोलेशन के 400 पद एवं एलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड लालपुर रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 150 पद, लेडी गार्ड के 10 पद, मार्केटिंग के 8 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 4 पद, कारपेंटर के 4 पद, सुपरवाईजर के 5 पद तथा एलआईसी ऑफ इंडिया मातृछाया परिसर अनुपम नगर राजनांदगांव द्वारा बीमा शक्ति के 100 पद पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते है। ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन पूर्व से पंजीकृत आवेदकों द्वारा नये पोर्टल पर अपडेट एवं प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। साथ ही स्वरोजगार के लिए ऋण लेने के इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।
संबंधित खबरें
शिक्षा को दीवारों पर उतारने की पहल बच्चों के आत्मविश्वास को मिली नई उड़ान
सुकमा, 29 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों में प्रिंट रिच वातावरण तैयार करने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की जा रही है। इसी के तहत 90 स्कूलों में बाला (Building as Learning Aid) पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी […]
जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी वनाधिकार पत्र वितरण और बुनियादी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
बीजापुर, 19 नवंबर 2025/sns/-साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी धान उपार्जन केन्द्रों में टोकन जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता धान […]
धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान 700 से अधिक हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
मुंगेली, 13 अगस्त 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार जिले के आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास और वहां निवास करने वाले जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधार, राशन, पेंशन, वनाधिकार पट्टा, शौचालय, आवास सहित 25 से अधिक […]



