राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। अविवाहित एवं 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 तक जन्म तिथि वाले इच्छुक एवं योग्य आवेदक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके तहत अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क व स्टोर कीपर), अग्निवरी ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण) पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक अग्निवीर के दो पदों के लिए योग्यतानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) 1 जून 2026 से 15 जून 2026 के मध्य होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी एवं समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय थल सेना की वेबसाईट, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
रायगढ़ की पूजा जैन ने कथक नृत्य से बांधा समां
रायगढ़, 29 अगस्त 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर रायगढ़ की सुविख्यात कथक नृत्यांगना पूजा जैन और उनकी टीम ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत पंचदेव वंदना से हुई। इसके पश्चात उन्होंने जयपुर घराने के तोड़े-टुकड़े, लखनऊ […]
पूर्व पीएम वाजपेयी के जयंती पर नगरपालिका सारंगढ़ ने मनाया सुशासन दिवस
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर नगरपालिका परिषद सारंगढ़ द्वारा अटल परिसर में सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने पूर्व पीएम वाजपेयी के आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त कीं। साथ ही इस […]
बहुउद्देश्यीय एआई तकनीशियन प्रशिक्षण हेतु 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर, 09 जुलाई 2025/sns/- कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग जगदलपुर द्वारा जिले के मैदानी स्तर पर गौवंशीय पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान सहित पालतू मवेशियों के टीकाकरण एवं उपचार में सहायता हेतु बहुउद्देश्यीय एआई तकनीशियन कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए 10 वीं उत्तीर्ण इच्छुक युवाओं से आगामी 15 जुलाई 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए […]


