अम्बिकापुर, 02 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ में संपत्ति के पंजीयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवहारिक बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के संबंध में आवश्यकता अनुसार पुनरीक्षण हेतु जिला मूल्यांकन समितियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए थे। शासन के निर्देशों के अनुरूप सरगुजा जिले की जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में “छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम,2000“ के प्रावधानों के तहत केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण किया गया। समग्र समीक्षा एवं चर्चा के उपरांत केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने सरगुजा जिले से प्राप्त गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों को अनुमोदित कर दिया है। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें सरगुजा जिले में 2 मार्च 2026 से प्रभावशील हो गई है। आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन दरों की विस्तृत जानकारी जिला पंजीयन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी 33 जिलों के लिए नवीन पुनरीक्षित गाइडलाइन दरें जारी कर दी गई हैं, जिससे पंजीयन प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं यथार्थपरक बनने की दिशा में मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
सरगुजा संभाग में उर्वरक-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण अनियमित पाए गए 83 निजी संस्थान एक का लाइसेंस निरस्त
अम्बिकापुर, 14 जुलाई 2025/sns/- किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान सामग्री (उर्वरक, बीज, कीटनाशक) की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संभाग स्तरीय निरीक्षण/उड़नदस्ता दल द्वारा सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों में स्थित निजी कृषि आदान विक्रय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।यह निरीक्षण संचालक कृषि श्री राहुल देव (आईएएस), संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा (आईएएस) तथा […]
गेडापाली के हाईस्कूल मैदान में किया गया समाधान शिविर का आयोजन
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 22 दिसंबर 2025/sns/-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत गेडापाली के हाईस्कूल में सुशासन-सप्ताह प्रशासन गाँव की ओर समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सभापति डॉ. दिनेशलाल जोल्हे, प्रेमलता नेताम, जनपद सदस्य भोजराम अजगल्ले, संतन सिंह सिदार, रेवती चंद्रा, पवन जायसवाल, योगनारायण जायसवाल, गिरवर निराला, अन्य जनपद सदस्यों, धीरज दीक्षित […]
26 जनवरी गणतंत्र दिवस
कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, अधिकारी-कर्मचारियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएंरायगढ़, 27 जनवरी 2026/sns/- गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक […]


