छत्तीसगढ़

धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान योजना के तहत बकरी इकाई वितरण हेतु खुला बाजार 13 मार्च को

अम्बिकापुर, 02 मार्च 2026/sns/-  पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक ने बताया कि  छत्तीसगढ़ शासन की “धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान“ योजना के तहत चयनित 11 हितग्राहियों को बकरी इकाई वितरण हेतु आगामी 13 मार्च 2026 को अम्बिकापुर में खुले बाजार का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए राज्य के पंजीकृत पशु व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। इच्छुक व्यापारी अपने आवेदन 09 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं।  इच्छुक व्यापारी आवेदन का प्रारूप और अन्य विस्तृत जानकारी सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट  http://surguja.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन समय में कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं में उपस्थित होकर भी जानकारी ली जा सकती है।

उन्होंने बताया कि कुल 11 बकरी इकाई का वितरण किया जाना है। प्रत्येक इकाई में 5 मादा बकरी और 1 नर बकरा शामिल हैं। इस प्रकार कुल 55 मादा बकरी और 11 नर बकरों का वितरण होगा। मादा बकरी की आयु न्यूनतम 1 वर्ष और वजन कम से कम 10 किलोग्राम होना अनिवार्य है। इसके लिए प्रति बकरी 6 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा। नर बकरा उन्नत नस्ल का होना चाहिए, जिसकी आयु न्यूनतम 1.5 वर्ष और वजन कम से कम 15 किलोग्राम हो। इसके लिए प्रति बकरा 10 हजार रुपए का भुगतान निर्धारित है। सभी पशु संक्रामक रोगों से मुक्त और टीकाकरण युक्त होने चाहिए। व्यापारियों को छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकृत पशु चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य एवं टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *