छत्तीसगढ़

डीएमएफ मद से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित

बीजापुर, 25 फरवरी 2026/sns/-जिला बीजापुर अंतर्गत पशु चिकित्सा संस्थाओं में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विभागीय व केन्द्रीय योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत डीएमएफ DMF मद से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी।
इस संबंध में पात्र अभ्यर्थियों से मासिक मानदेय आधार पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के एक सेट के साथ आवेदन पत्र 18 मार्च 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 5ः30 बजे तक कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बीजापुर में रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
विज्ञापन की प्रति एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। साथ ही कार्यालय कलेक्टर, जिला बीजापुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर तथा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला बीजापुर के सूचना पटल पर भी विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूप चस्पा किया गया है।
निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *