छत्तीसगढ़

यातायात प्रतिबंध एवं डायवर्जन व्यवस्था


राज्योत्सव के दिन, 01 नवम्बर 2025/sns/- को सुबह 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शहर में आने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। पुलगांव चौक से आने वाले वाहनों को बायपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धमधा नाका से प्रवेश करने वाले वाहनों को नेहरू नगर मार्ग की ओर भेजा जाएगा। गुरुद्वारा तिराहा एवं नेहरू नगर क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर नो व्हीकल ज़ोन घोषित किया गया है, जहाँ केवल अधिकृत वाहनों एवं आपातकालीन सेवाओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

बल तैनाती एवं नियंत्रण व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के सभी प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। महिला अधिकारी एवं यातायात आरक्षक भीड़ नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और पैदल मार्ग संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।पुलिस सहायता केंद्र (Police Assistance Booth) का निर्माण कार्यक्रम स्थल के समीप किया गया है, जहाँ से नागरिकों को तत्काल सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था एवं फील्ड पेट्रोलिंग टीमों की सक्रिय तैनाती की गई है।

जन सहयोग की अपील
दुर्ग यातायात पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि कार्यक्रम स्थल के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न जाएँ। केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। ट्रैफिक संकेतों एवं पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पूर्ण पालन करें। किसी भी प्रकार की यातायात संबंधित जानकारी, गुमशुदगी या सहायता हेतु नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र अथवा हेल्पलाइन पर संपर्क करें। सभी नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्योत्सव का आयोजन सुचारू, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *