छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2025 दुर्ग यातायात पुलिस की व्यापक एवं रणनीतिक तैयारी, सुचारू आवागमन हेतु विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू



दुर्ग, 31 अक्टूबर 2025/sns
/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव के अवसर पर जिला दुर्ग में व्यापक स्तर पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राज्योत्सव का मुख्य आयोजन स्थल पुराना गंज मंडी, गंजपारा, दुर्ग निर्धारित किया गया है, जहाँ बड़े पैमाने पर नागरिकों, आमंत्रित अतिथियों तथा वीआईपी/वीवीआईपी गणों की उपस्थिति अपेक्षित है। राज्योत्सव के सुचारू आयोजन एवं आगंतुकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार के समक्ष दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जहाँ से आम आमंत्रित एवं दर्शक प्रवेश करेंगे। वीवीआईपी प्रवेश द्वार कार्यक्रम स्थल के पीछे की ओर बनाया गया है, जिससे उच्च श्रेणी के आगंतुकों के आगमन व प्रस्थान में कोई बाधा न हो। वीवीआईपी एवं वीआईपी पार्किंग स्थल- कार्यक्रम स्थल के पीछे की ओर निर्धारित किया गया है। आम नागरिकों के लिए पार्किंग व्यवस्था -पुलिस लाइन, दुर्ग एवं जे.आर.डी. स्कूल, दुर्ग में की गई है, जहाँ पर्याप्त पार्किंग स्पेस एवं पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए निर्देशात्मक बोर्ड एवं मार्ग संकेतक लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *