छत्तीसगढ़

जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

कवर्धा, 16 अगस्त 2025/SNS/- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त वर्ष 2025 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा के स्थानीय आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पर किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। सांसद श्री संतोष पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। श्री पाण्डेय परेड की सलामी लेंगें और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी स्वतत्रंता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस और नगर सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जारी जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। परेड की सलामी 11 टुकड़ियों द्वारा दी जाएगी जिसमें 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरूष-महिला, नगर सेना, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी सिनियर बालक, बालिका पीजी कॉलेज, एनसीसी बालक, बालिका स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी आत्मानंद स्कूल और जिला गाईड टीम के स्काउड गाईड के दल होगें। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कबीरधाम जिले के 06 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इस वर्ष रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह परेड का प्रतिनिधित्व करेंगे। द्वितीय कमांडर एसआई त्रिलोक प्रधान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *