सुकमा, 23 सितम्बर 2025/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेंजिंग एण्ड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना के अंतर्गत 26 सितम्बर को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सुकमा के द्वारा ‘‘ई मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा एमएसएमई के लिए बाजार विकास‘‘ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला 26 सितंबर को स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति परिसर (पुराना कलेक्ट्रेट भवन) सुकमा में अपरान्ह 11.30 बजे से आयोजित होगी। जिले के इच्छुक युवा उद्यमी एवं लाभार्थी कार्यशाला में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सुकमा में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई, महिला उद्यमियों, एसएचजी सदस्यों एवं पारंपरिक कारीगरों को ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाने, विपणन सहायता प्राप्त करने, नेटवर्किंग के अवसर समझने, उत्पादों की दृश्यता में वृद्धि तथा लॉजिस्टिक्स समर्थन के बारे में जानकारी देना है।
संबंधित खबरें
राज्योत्सव 2025 स्थानीय कलाकारों से आवेदन आमंत्रित 30 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन
जांजगीर-चांपा, 24 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2025 राज्योत्सव के अवसर पर 02 नवम्बर से 04 नवम्बर तक हाई स्कूल मैदान जांजगीर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय कलाकारों से प्रस्तुति हेतु […]
सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल सेन समाज भवन विस्तार हेतु ₹10 लाख एवं बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु ₹10 लाख की घोषणा रायपुर 21 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज […]
देव दीपावली के अवसर पर हसदेव घाट में आज होगी भव्य महाआरती नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ सहस्त्रधारा, चुनरी महोत्सव, दीपोत्सव, नौकाविहार एवं भव्य दुग्धाभिषेक के साथ होंगे विविध आयोजन
देव दीपावली के शुभ अवसर पर आज माँ सर्वमंगला घाट पर आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित पांच कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्ण आहुति एवं हसदेव महाआरती का आज भव्य आयोजन होगा। विगत चार दिनों से घाट श्रद्धा और अध्यात्म से सराबोर रहा है। प्रतिदिन प्रात: […]

