सुकमा, 23 सितम्बर 2025/sns/- भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 सितम्बर 2025, गुरुवार को जिले में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखना एवं आम नागरिकों को जागरूक करना है।
इसी क्रम में सुकमा जिले में दो साइटों का चयन किया गया है कार्यालय जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी सुकमा में इमारत ढहने का परिदृश्य तथा जलाशय मुरतोण्डा, तुंगल में बाढ़ परिदृश्य एवं खोज-बचाव अभ्यास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस मॉक ड्रिल के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। यह केवल एक प्रशिक्षण अभ्यास है, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। साथ ही प्रशासन और सुरक्षा बलों को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।


