सुकमा, 24 फरवरी 2026/sns/- भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्नीकल, क्लर्क-स्टोर कीपर टेक्नीकल एवं ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती रैली में सम्मिलित होने अभ्यर्थी की अनिवार्य योग्यता 8वीं, 10वीं एवं 12वीं तथा अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य होना चाहिए। आवेदकों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन वेबसाईट https://joinindianarmy.nic.in/ में करना अनिवार्य है। भारतीय थल सेना में सिपाही (फर्मा) पदों पर अविवाहित पुरूष आवेदक की आयु 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 की मध्य होना चाहिए। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक होने की संभावना हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 0771-2965214 में संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान बस्तर में 17 सितंबर से विशेष स्वास्थ्य शिविर
जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत बस्तर जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।अभियान की शुरुआत बुधवार 17 सितंबर को […]
राज्य स्थापना दिवस पर खुशियों का गृह प्रवेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रायपुर से कराएंगे जांजगीर चांपा जिले के हितग्राहियों का गृह प्रवेश
जांजगीर-चांपा, 30 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के हजारों हितग्राहियों को एक साथ अपने सपनों का गृह में प्रवेश मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 1 नवम्बर को सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह नवा रायपुर, अटल […]
एआई का प्रशिक्षण प्रदान करने रुचि की अभिव्यक्ति के तहत आवेदन आमंत्रित
सुकमा, 14 अगस्त 2025/sns/- जिले मे संचालित ष्पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण तथा बेहतर व्यावसायिक शिक्षा के अवसर प्रदाय करने हेतु आर्टिफिशयल इन्टेलिजेन्स कोडिंग प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु “रूचि की अभिव्यक्ति“ के तहत प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं से अद्योदर्शित विवरत अनुसार दिनांक 27 अगस्त 2025 तक कार्यालयीन समय शाम 05ः30 […]

