मुंगेली, 24 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कलेक्ट्रेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति, आवेदन की स्थिति तथा विद्युत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जनपदवार समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से आवेदन भरवाए जाएं तथा उन्हें योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अवैध विद्युत हुकिंग के संबंध में भी ब्लॉकवार जानकारी ली गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विद्युत विभाग संयुक्त रूप से अवैध हुकिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि चिन्हित क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण किया जाए तथा हुकिंग करते पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने कहा कि अवैध विद्युत हुकिंग कानूनन अपराध है और इससे जन-धन दोनों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। एसएसपी ने निर्देश दिए कि अवैध हुकिंग के मामलों में त्वरित विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा दोबारा ऐसी गतिविधि न हो, इसके लिए प्रभावी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडे, एसडीएम मुंगेली श्री अजय शतरंज, एसडीएम लोरमी श्री अजीत पुजारी, एसडीएम पथरिया श्रीमती रेखा चंद्रा, समस्त जनपद सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री नंदराम भगत, समस्त बैंकों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
आईगॉटकर्मयोगी का बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण 20 फरवरी कोअधिकारियों की कार्यक्षमता होगी और सशक्त
जगदलपुर, 20 फरवरी 2026/sns/- सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आईगॉट कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 20 फरवरी को पूर्वाह्न 11रू30 बजे से 12रू30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार जगदलपुर में बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई है। कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह की […]
विशेष गहन पुनरीक्षण-डेली बुलेटिन-24 दिसंबर 2025
कवर्धा, 27 दिसंबर 2025/sns/- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 23 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति ली जाएगी। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रतिदिन प्राप्त दावा आपत्तियों की जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर की […]
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन
कवर्धा, 26 जुलाई 2025/sns/- माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) को न्याय की सुलभ प्राप्ति कराने हेतु योजनाओं के निर्माण एवं उसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु निर्देश प्रसारित करने हेतु निर्देशित किया गया था। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के इसी पहल को साकार स्वरूप प्रदान करने हेतु विभिन्न नवीन योजनाओं का सृजन किया […]

