मुंगेली, 24 फरवरी 2026/sns/- वनमंडल मुंगेली द्वारा 28 फरवरी 2026 को वन परिक्षेत्र खुडिया अंतर्गत ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। “प्रकृति के करीब, स्वास्थ्य के लिए ट्रेक” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के तहत ट्रेकिंग का प्रारंभ दुल्लापुर से होगा और समापन खुडिया रानी मंदिर में किया जाएगा। लगभग 04 किलोमीटर की यह ट्रेकिंग प्रातः 07 बजे से शुरू होगी। आयोजन में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। वनमंडल प्रशासन के अनुसार वर्तमान समय में युवा वर्ग सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत कर रहा है, जिससे उनका प्रकृति और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ाव कम हो रहा है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्राकृतिक वातावरण में लाकर उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेकिंग के दौरान प्रतिभागियों को वन क्षेत्र की जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य एवं स्थानीय जीवनशैली को निकट से जानने-समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के पंजीकरण के लिए इच्छुक प्रतिभागी 26 फरवरी 2026 तक गूगल फॉर्म अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह ट्रेकिंग कार्यक्रम केवल 100 प्रतिभागियों के लिए सीमित है। जल्दी ही क्यू आर के माध्यम से रजिस्टेशन करें और इसका हिस्सा बनें। वनमंडलाधिकारी मुंगेली ने जिलेवासियों से अपील की है कि कार्यक्रम में भाग लेकर प्रकृति संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाएं।
संबंधित खबरें
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु समीक्षा बैठक
अम्बिकापुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर राजस्व से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि त्रुटि सुधार, नामांतरण, बटवारा, अविवादित नामांतरण सहित सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में किया जाए। कलेक्टर ने भू-अर्जन, आर्थिक […]
कलेक्टर श्री मिश्रा ने की खाद्य एवं संबंधित विभाग की समीक्षा
धमतरी, 12 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने खाद्य, पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला विपणन, नागरिक आपूर्ति निगम तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने जिले में धान के उठाव, स्टेक नीलामी और भंडारण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर […]
धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत सेजेश विद्यालय मोहला में आयोजित किया गया विविध कार्यक्रम
मोहला, 30 जून 2025/sns/- धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत गतदिवस प्रधानमंत्री सेजेश हायर सेकंडरी विद्यालय मोहला में विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य महान जननायक एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं योगदान को समझना और छात्रों में जनजातीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम […]

