राजनांदगांव, 17 फरवरी 2026/sns/-जिले में फाइलेरिया के संचरण की श्रृंखला को रोकना एवं अभियान को पूर्णत: सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा खिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन ने जनसामान्य के पास जाकर फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के संबंध में जानकारी दी और दवा सेवन कराया। डीपीएम श्री संदीप ताम्रकार ने बताया कि नागरिकों को एमडीए की दवा सेवन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और सभी पात्र हितग्राही शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित कर सकें तथा एमडीए अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि रात्रि समय में भी दवा सेवन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा लेने से वंचित न रह जाए। शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित कर फाइलेरिया के संचरण की श्रृंखला को रोकना एवं अभियान को पूर्णत: सफल बनाया जा सके।
संबंधित खबरें
जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 27 अगस्त तक
मुंगेली, 21 अगस्त 2025/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs?AspxAutoDetectcookieSupport=1 के माध्यम से आनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त से बढ़ाकर 27 अगस्त कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर 2025 दिन शनिवार निर्धारित किया गया है। […]
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कल से शुरू जिले के 30 केंद्रों में तैयारियां पूर्ण बस्तर सांसद करेंगे शुभारंभ
बीजापुर, 14 नवंबर 2025/sns/ – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का बहुप्रतीक्षित सीजन कल 15 नवंबर से जिले में शुरू होने जा रहा है। धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष जिले में कुल 30 संग्रहण केंद्रों में किसानों से धान खरीदा […]
लाल किले में गूंजा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया,छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा
लाल किले में गूंजा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा 180 देशों के प्रतिनिधियों ने किया छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का अभिवादन रायपुर, 15 दिसम्बर 2025/छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुरजिले की सांस्कृतिक संस्था ‘लोक श्रृंगार भारती’ के गेड़ी लोक नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) व संस्कृति मंत्रालय […]

