छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कल से शुरू जिले के 30 केंद्रों में तैयारियां पूर्ण बस्तर सांसद करेंगे शुभारंभ


बीजापुर, 14 नवंबर 2025/sns/ – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का बहुप्रतीक्षित सीजन कल 15 नवंबर से जिले में शुरू होने जा रहा है। धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष जिले में कुल 30 संग्रहण केंद्रों में किसानों से धान खरीदा जाएगा।
धान खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रहेगी। मुख्य कार्यक्रम नैमेड़ धान संग्रहण केंद्र में आयोजित किया जाएगा, जहाँ बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
प्रशासन ने खरीदी केंद्रों में माप-तौल व्यवस्था, टोकन सिस्टम, परिवहन, भंडारण क्षमता, सुरक्षा और किसान सुविधा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला प्रशासन का कहना है कि किसानों की सुविधाएं पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान को प्राथमिकता देते हुए खरीदी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *