राजनांदगांव, 17 फरवरी 2026/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, आधार कार्ड अपडेशन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
कोरबा, 27 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। श्री निषाद ने अधिकारियों से जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी […]
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर” का हुआ सफल आयोजन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 अक्टूबर 2025/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी “अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर” का आयोजन विकासखण्ड बरमकेला के ग्राम पडकीडीपा के आदिवासी बालक आश्रम में आयोजित किया गया। इस शिविर के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष […]
धान उपार्जन एवं कंट्रोल कमांड सेंटर टीम का प्रशिक्षण संपन्न कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे हुए शामिल जिले में 15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
जांजगीर-चांपा, 30 अक्टूबर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन की पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कंट्रोल कमांड सेंटर टीम की प्रशिक्षण […]


