दुर्ग, 17 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज जिला चिकित्सालय दुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ओपीडी में कर्मचारी और डॉक्टर अनुपस्थित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को ओपीडी प्रारंभ होने के पूर्व कर्मचारी एवं डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं आभा आईडी की जानकारी ली। शिकायत के आधार पर ई.सी.जी. मशीन संचालन हेतु ऑपरेटर की ड्यूटी, नाम एवं मोबाइल नंबर एवं समय उल्लेखित करने निर्देशित किये। कलेक्टर ने सिकलसेल प्रबंधन कक्ष में सिकलिंग पहचान की जानकारी ली। उन्होंने चिन्हांकित लोगों का ऑनलाईन एंट्री कराने तथा पेशेंट के ओपीडी पर्ची में आभा आईडी अद्यतन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि अंकित महिला स्व. सहायता समूह द्वारा उक्त व्यवस्था संचालित की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने यहां पर पेसेंट के लिए तैयार नाश्ता, दाल एवं भोजन का स्वाद चखा। उन्होंने समूह के सदस्यों को निर्धारित मेनू के आधार पर चिकित्सालय में भर्ती पेशेंट को समय पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बाते कहीं। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाइयों और विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से रू-ब-रू चर्चा कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. अशिशान मिंज को चिकित्सालय में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और चिकित्सकों और कर्मचारियों की निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अनुपस्थिति पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये।
संबंधित खबरें
ग्राम पंचायत घुपसाल कु के ग्रामसभा में रबी सीजन में धान के बदले अन्य फसल लेने का प्रस्ताव पास धान फसल को किया गया पूर्णत प्रतिबंधित
राजनांदगांव, 04 दिसम्बर 2025/sns/-जिले में भू-जल स्तर के लगातार गिरावट के दृष्टिगत ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित कर फसल विविधीकरण और जल संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत घुपसाल कु में ग्रामसभा का आयोजन कर ग्रीष्मकाल में भू-जल स्तर के […]
07 दिसंबर रविवार को बिलासपुर में आयोजित होगी साक्षरता आकलन परीक्षा
बिलासपुर, 08 दिसंबर 2025/sns/- दिसंबर रविवार को जिलेभर में साक्षरता मिशन के अंतर्गत आकलन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 33,260 शिक्षार्थी भाग लेंगे। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में 492 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला […]
85 वें बैच आरक्षक जीडी के बुनियादी कोर्स का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर भव्य दीक्षान्त समारोह संपन्न
दुर्ग, 15 नवंबर 2025/sns/- केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, आरटीसी उतई, भिलाई में आज 85 वें बैच आरक्षक / जीडी के बुनियादी कोर्स का प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। कई वर्षों के बाद इस वर्ष 2000 से अधिक आरक्षक / जीडी को प्रशिक्षण प्रदान कर आरटीसी भिलाई द्वारा अपनी क्षमता […]

